मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक सप्लायर कम्पनी स्वामी ने सिडकुल थाने में पांच लोगों पर धोखाधड़ी कर उनकी कम्पनी की ईमेल आईडी हैक कर उसमें अपने बैंक एकाउंट डिटेल डालकर पैसे हड़प लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि उमेश मेसर्स एसोसिएटेड़ इलैक्ट्रीकल्स प्रा0लि0 रानीपुर हरिद्वार ने थाना सिड़कुल में तहरीर देते हुए कहा हैं कि सोनू साहनी, विरेन्द्र साहनी, कमलेश साहनी, रामकिशोर और शोभा केयर आफ विरेन्द्र साहनी निवासी नेहरू नगर पदरौना जिला कुशीनगर यूपी द्वारा धोखाधड़ी कर उसकी सप्लायर कम्पनी की ईमेल आईडी हैक कर उसमें अपने बैंक एकाऊंट डिटेल डालकर उसकी कम्पनी से ठगी कर पैसे हड़प लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
