ऋषिकुल कॉलोनी वासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ऋषिकुल कॉलोनी वासियों ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कालोनी में तीन गेस्ट हाउस में चल रहे अनैतिक कार्य को बंद कराने की मांग की। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि उनकी कॉलोनी में बने गेस्ट हाउस अनैतिेक कार्य का केंद्र बन चुका है। जिसके चलते कॉलोनी में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ गयी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने जल्द ही इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ऋषिकुल कालोनी में चल रहे तीन गेस्ट हाउस कॉलोनी वासियों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि तीनों गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य चल रहे हैं। जिसके चलते कॉलोनी वासियों का आना जाना दुर्भर हो गया है। जिसको लेकर कॉलोनी वासियों ने तीनों गेस्ट हाउस के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। कालोनी वासियों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह से मिलकर कॉलोनी वासियों ने तीनों गेस्ट हाउस में चल रहे अनैतिक कार्यों पर रोक लगाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने वालों में रवि मिश्रा, दीपक पांडेय, आशीष कश्यप, अंशुमान कश्यप, बबीता पांडेय,निधी असवाल, अनुज गुप्ता, वंदना पांडेय, पूर्णिमा ध्यानी, देवकी मेहरा, ममता पांडेय, सीमा मिश्रा, वर्षा पोखरियाल, तरुण व्यास और मनीत जोशी मौजूद रहे।
