चिकित्सकों ने महिला की मौत अचानक तबीयत बिगड़ना बताया
पति ने मौत के लिए महिला चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराया
पीडित परिवार की ओर से अभी तक नहीं की गयी पुलिस से शिकायत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गर्भवती महिला की राजकीय महिला चिकित्सालय में मंगलवार की सुबह प्रसूति कक्ष में अचानक तबीयत बिगड़ने पर गर्भवती महिला की मौत हो गयी। घटना से पीडित परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीएमएस समेत चिकित्सक तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
चिकित्सकों के मुताबिक महिला प्रसुति टेबल पर पहुंचने पर बेहोश हो गयी। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गयी और उपचार के दौरान मौत हो गयी। लेकिन पीडित पति ने पत्नी की मौत के लिए महिला चिकित्सक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया हैं। पति का आरोप हैं कि महिला चिकित्सक ने स्टेचर से उसकी पत्नी को नीचे गिरा दिया, जिससे मां व बच्चे की मौत हो गयी। लेकिन घटना की पीडित परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत नही की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय महिला चिकित्सालय में मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे गर्भवती महिला को प्रसूति टेबल पर लाया गया। जहां पर गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ता देखकर महिला अस्पताल के चिकित्सक प्रसूति कक्ष में पहुंचे और महिला का चेकअप शुरू करते हुए उसको उपचार शुरू कर दिया। लेकिन गर्भवती महिला की तबीयत लगातार बिगड़ता देख उसको हाॅयर सेंटर रेपफर करने की तैयार कर दी गयी। इसी दौरान गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से राजकीय महिला चिकित्सालय में हड़कम्प मच गया।सूचना पर सीएमएस डाॅ. राजेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मामले की जानकारी ली।
राजकीय महिला चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ. राजेश गुप्ता ने बताया कि गर्भवती महिला को सोमवार की रात करीब 9 बजे पेट में प्रसूति का दर्द उठने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन प्रसूति में समय नहीं होने पर उसको रात को भर्ती कर लिया गया। जब आज सुबह उसको प्रसूति कक्ष ले जाया गया। जहां पर गर्भवती महिला खुद पैदल चलकर प्रसूति टेबल पर पहुंची, तभी बेहोश हो गयी। जिसकी जानकारी महिला के परिजनों को दी गयी।
उन्होंने बताया कि महिला की पल्स काफी कम चल रही थी। गर्भवती महिला के होश में लाने के लिए उपचार शुरू किया गया। लेकिन कोई रिकवर न होता देख गर्भवती महिला को हाॅयर सेंटर रेफर करते हुए एम्बुलेेंस को बुला लिया गया। इसी दौरान गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। सीएमएस ने बताया कि मृतका के परिजनों से कोई कार्यवाही के सम्बंध् में पूछा गया तो परिजनों ने कोई भी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। जिसके सम्बंध् में मृतका के देवर की ओर से एक पत्रा भी लिख कर दिया गया। जिसके बाद अस्पताल की ओर से परिजनों को मृतका का शव सौप दिया गया।
वहीं मृतका के पति ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपनी गर्भवती पत्नी की मौत के लिए उसको जिम्मेदार ठहराया है। पीडित पति का आरोप हैं कि महिला चिकित्सक ने ही प्रसूति कक्ष में स्टेचर से उसकी पत्नी को नीचे गिर दिया। जिससे उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ से मौत हो गयी। घटना के सम्बंध् में पीडित पति ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
