गली नम्बर 3 की सड़क निर्माण किस ने रूकवाया, जांच की मांग
गुरू बक्श विहार के लोगों ने दी काम रूकवाने को चेतावनी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लोक निर्माण की कार्यशैली पर गुरू बक्श विहार की गली नम्बर 3 के लोगों ने सवाल खड़े करते हुए एक पत्र अधिशासी अभियंता लोनिवि व महापौर नगर निगम हरिद्वार को लिखा है।
जिसमें गली नम्बर 3 के लोगों ने कहा हैं कि गुरूबक्श विहार की गली नम्बर 1 व 2 का सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया है और अब गली नम्बर 4 की सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन गली नम्बर 3 की सड़क निर्माण को रोक दिया गया है। जबकि गली नम्बर 1 व 2 के बाद गली नम्बर 3 की सड़क का निर्माण होना था। लेकिन लोनिवि अधिकारियों ने किस के दबाब में आकर गली नम्बर 3 की सड़क का निर्माण को रोक कर गली नम्बर 4 का निर्माण शुरू कर दिया।
गुरू बक्श विहार की गली नम्बर 3 के लोगों ने लोनिवि अधिकारियों पर गली नम्बर 3 की उपेक्षा लगाने तथा मानसिक उत्पीड़न करते हुए उनको परेशान करने का आरोप लगाया है। पत्र में लोगों ने लिखा हैं कि अगर गली नम्बर 1-2-4 की सड़क का निर्माण पूरा करा दिया जाता हैं तो गली नम्बर 3 की गली अन्य गालियों ने नीचे हो जाएगी। जिससे गली नम्बर 3 में पानी भराव की समस्या पैदा होगी। मानसून सिर पर हैं बरसात के दिनों में गली नम्बर 3 के लोगों को बरसात के दिनों में जल भराव की समस्याओं से जुझना होगा।
अधिशासी अभियंता को पत्र के माध्यम से अनुरोध् किया गया हैं कि गली नम्बर 4 की सड़क निर्माण से पूर्व गली नम्बर 3 की सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया जाए। साथ उन्होंने मांग की है कि आखिरकार गली नं0 3 की सड़क का निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा है इसकी जांच की जाये। यदि इस पर कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं कि तो गली नम्बर 3 के लोगों ने सड़क निर्माण कार्य को रूकवाने की चेतावानी दी है। पत्र लिखने वालों में जय प्रकाश, सतीश कुमार, राजीव शर्मा, प्रदीप राजपूत, मोहित राजपूत, मृदुला शर्मा, सुधींद्र शर्मा, सपना आदि शामिल है।
