विजय इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्रबंधन की ओर से कराया मुकदमा
सिडकुल पुलिस मामले की जांच में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल स्थित कंपनी के सुपरवाइजर ने कुछ लोगों की फर्जी भर्ती दिखाकर उनके नाम से वेतन के नाम पर लेकर करीब साढे तीन लाख का कंपनी को चूना लगा दिया। कंपनी प्रबंधन को मामले की जानकारी लगने पर सुपरवाइजर समेत दो के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि सिडकुल स्थित कंपनी विजय इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्रबंधन की ओर से फाल्गुनी भट्टाचार्य पुत्र देवब्रतो भट्टाचार्य निवासी प्लाॅट नं0-1 ए सेक्टर-12 आईआईई विजय इलेक्ट्रीकल्स लि0 सिडकुल हरिद्वार ने थाना सिड़कुल में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि कंपनी के सुपरवाइजर अरविन्द कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासर रायपुर बेरीसाल मण्डावर बिजनौर यूपी व उसके साथी रोहित पुत्र सतीश कुमार निवासी चन्दपुर ननौता देहात सहारनपुर यूपी ने फर्जी तरीके से कंपनी में लेेबर की भर्ती दिखाकर फर्जी हाजरी लगाते हुए उनके बैंक खाते में वेतन के नाम पर कंपनी से 3,46,972 रूपये डलवाकर हड़प लिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
