चिकित्साधिकारियों का फोन भी नहीं कर रहे रिसिव
सर्जन से उपचार कराने के लिए मरीज लगातार काट रहे चक्कर
मरीजों को चिकित्साधिकारी नहीं दे पा रहे कोई जबाब
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला अस्पताल के जनरल सर्जन लम्बे समय से लगातार बिना सूचना दिये अनुपस्थित चल रहे है। जिनकी अनुपस्थिति के कारण जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल के पीएमएस को भी सर्जन के अनुपस्थित रहने के कारणों की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा हैं कि सर्जन द्वारा अस्पताल में अनुपस्थित रहने के कारणो के सम्बंध् न तो कोई पत्र ही दिया हैं और ना ही फोन कर चिकित्साधिकारियों को कोई जानकारी दी है। बताया जा रहा हैं कि पीएमएस व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी द्वारा कई बार फोन करने पर भी सर्जन द्वारा उनका फोन तक रिसिव नहीं किया जा रहा है। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले लगातार चक्कर लगा रहे है। जिनको पीएमएस व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी भी कोई जबाब नहीं दे पा रहे है।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल हरिद्वार में तैनात जरनल सर्जन डाॅ. उदय शंकर बलुनी पिछले कई दिनों से लगातार बिना कारण बताये अनुपस्थित चल रहे है। जिसकारण उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिनको जिला अस्पताल में जरनल सर्जन के मिलने के सम्बंध् में कोई भी सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। कई मरीज तो लगातार तीन-चार दिनों से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे है। जिनको जनरल सर्जन के सम्बंध् में एक ही रटा रटाया जबाब सुनने को मिल रहा हैं कि डाॅ. साहब कल मिलेगें। लेकिन अस्पताल के चक्कर काट रहे मरीजों के लिए वह कल कब आयेगा, जब जनरल सर्जन डाॅ. उदय शंकर बलुनी जी के जिला अस्पताल में उनको दर्शन होगें।
एक महिला पिछले तीन दिनों से जरनल सर्जन को अपने मरीज को दिखाने के लिए चक्कर काट रही थी। लेकिन जब आज भी अस्पताल में जनरल सर्जन नहीं मिले तो सीधें वह वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. चंदन मिश्रा के पास पहुंच गयी। जहां उसने जरनल सर्जन के सम्बंध् में पूछा कि डाॅ. साहब सर्जन डाॅ. कब मिलेगेें, तो उनके पास भी महिला को बताने के लिए जबाब नहीं था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में बोल दिया कि उनको भी नहीं मालूम की सर्जन अस्पताल में कब आयेगें। महिला ने अपनी पीडा बतायी कि वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल के चक्कर काट रही है कोई भी यह बताने के लिए तैयार नहीं हैं कि सर्जन जिला अस्पताल में कब मिलेगें।
जिला अस्पताल पीएमएस डाॅ. सीपी त्रिपाठी से सम्पर्क कर जरनल सर्जन डाॅ. उदय शंकर बलुनी के सम्बंध् में जानकारी चाही तो उन्होंने भी सर्जन के अस्पताल में न पहुंचने के कारणों पर अनभिता प्रकट करते हुए बताया कि वह पिछले कई दिनों से बिना बताये छुट्टी पर है। इतना ही नहीं वह उनका फोन भी रिसिव नहीं कर रहे है। पीएमएस ने उसी वक्त सर्जन को फोन मिलाया, घटी जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। उन्होंने कहा कि सर्जन को अपनी जिम्मेदारी तो समझनी चाहिए अगर उनको छुट्टी पर रहना हैं तो कम से कम सूचना तो देें। उन्होंने बताया कि सर्जन के बिना बताये अनुपस्थित रहने के गैर जिम्मेदारना रवैय की जानकारी सीएमओ हरिद्वार को भी है। जरनल सर्जन डाॅ. उदय शंकर बलुनीे मामले को वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. चंदन मिश्रा हैंडल कर रहे है। वहीं अधिक जानकारी दे सकते है।
वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. चंदन मिश्रा से सम्पर्क कर जानकारी चाही तो उन्होंने बिना लापलपेट के स्पष्ट शब्दों में बताया कि डाॅ. उदय शंकर बलुनी पिछले 29 अप्रैल से बिना जानकारी दिये ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे है। जब उनको फोन कर जानकारी चाही तो उन्होंने कहा था कि उनके बेटे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। लेकिन उसके बाद वह 06 मई को अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसके बाद से बीच एक या दो बार आये और 09 मई से फिर से बिना कारण बताये अनुपस्थित है।
अस्पताल में मरीज आता हैं और सर्जन के सम्बंध् पूछता हैं और चला जाता है। लेकिन वह भी मरीज को क्या जबाब देें उनको ही खुद जानकारी नहीं कि सर्जन कितने दिन की छुट्टी पर हैं और कब आयेगें। उन्होंने बताया कि अब जिला अस्पताल से डाॅ. उदय शंकर बलुनी को एक पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें उनसे बिना बताये अनुपस्थित रहने का कारण जाना जायेगा।
