चण्डीघाट से ऋषिकेश जाते वक्त आटो सवार ने उड़ाये
पीडित दम्पति ने कराया कोतवाली नगर में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आटो से चण्डीघाट से ऋषिकेश जाते वक्त मुरादाबाद के दम्पति के ट्रॉली बैंग से आटो सवार ने जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी जानकारी पीडित दम्पति को ऋषिकेश पहुंचने पर हुई। पीडित दम्पति ने बैंग से अज्ञात ने चण्डीधाट और दूधाधारी के बीच जेवरात चोरी करने की बात कही है। पीडित ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि सौरभ रौतेला पुत्र भुवन सिंह निवासी उत्तरांचल काॅलोनी मीरापुरा मुरादाबाद यूपी ने तहरीर देकर शिकायत की है कि वह अपनी पत्नी के साथ मुरादाबाद से ऋषिकेश जाने के लिए हरिद्वार पहुंचे। जिनको बस परिचालक ने उनको चण्डीघाट चौक पर उतार दिया। चण्डीघाट चौक से वह ऋषिकेश जाने के लिए आटो में सवार हो गये। जिसमें पहले ही 4-5 लोग सवार थे। जिसपर आटो चालक ने उनका ट्राॅली बैंग पीछे रखवा कर दोनों को आगे की सीट पर बैठा लिया। जब आटो दूधाधारी चौक पर पीछे बैठी सवारी उतरी तो वह पीछे बैठ गये। जब वह ऋषिकेश पहुंचे तो ट्राॅली बैंग से जेवरात का बैग नदारत मिला।
पीडित ने तहरीर में कहा हैं कि उनके ट्राॅली बैंग से चण्डीघाट से दूधाधारी चौक के बीच आटो में पीछे बैठी सवारियों में से किसी ने जेवरात का बैंग चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस चण्डीघाट आटो स्टेण्ड प्रधान की मदद से उक्त आटो चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जिसके आटो में दम्पति ऋषिकेश के लिए बैठा था। जिससे आटो में पीछे बैठी सवारियों की जानकारी जुटाई जाएगी।
