साइबर क्राइम, बच्चों के शोषण आदि पर किया जागरूक
पुलिस अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर दी जानकारी
लीना बनौधा
हरिद्वार। मन की आवाज फाउंडेशन द्वारा बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एसडी इंटर काॅलेज सतीघाट रोड कनखल में किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी आपरेशन सुश्री निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी नगर शेखर चंद्र सुयाल, नारकोटिक्स सेल से कांस्टेबल देशराज, महिला कांस्टेबल बीना, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल से कांस्टेबल राकेश कुमार, महिला कांस्टेबल सीमा चौधरी, साइबर क्राइम सेल से कांस्टेबल शक्ति सिंह मौजूद रहे। इस दौरान करीब ढाई सौ छात्रा-छात्राओं, स्कूल प्रबंधन के समस्त स्टाफ को साइबर अपराध्, साइबर बुलीइंग, नशा मुक्ति, महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले शोषण के प्रति जागरूक किए जाने संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कांस्टेबल शक्ति सिंह द्वारा वर्तमान समय में प्रचलित साइबर क्राइम तथा साइबर ठगों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे फेसबुक, ट्विटर, गूगल कस्टमर केयर, ओएलएक्स फ्राॅड, एटीएम कार्ड, मोबाइल पफोन व विभिन्न एप्स के माध्यम से हो रहे साइबर अपराध् व ठगी के संबंध् में छात्रों को जानकारी दी साथ ही किसी भी साइबर फ्राॅड होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तथा तत्काल संपर्क करने हेतु बताया गया।
क्षेत्राधिकारी सुश्री निहारिका सेमवाल द्वारा नशा मुक्ति के संबंध् में छात्रों को विशेष जानकारी उपलब्ध् कराई गई तथा नशे से दूर रहने हेतु सुझाव दिए गए। इसी के साथ ही साथ किसी भी किसी भी छात्र को नशा में सम्मिलित ना होने हेतु हिदायत दी गई तथा स्कूल परिसर या परिसर के बाहर नशे संबंधी सामग्री को बेचने वालों की सूचना काॅलेज प्रशासन या पुलिस को देने हेतु निर्देश दिए गए।
मन की आवाज फाउंडेशन की संचालिका डाॅ. मनु शिवपुरी ने सभी छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक रहना एवं अच्छे भविष्य के लिए आज से ही लगन के साथ किस तरह से तैयारी शुरू करनी चाहिए यह समझाया गया। हेल्थ चेक अप कैंप में डाॅक्टर मोहित वर्मा एवं पीडिया ट्रिशियन डाॅक्टर प्राची वर्मा द्वारा स्कूल में किया गया। जिसमें कि बच्चों जिन बच्चों में कमजोरी एवं किसी बीमारी का लक्षण दिखाई दे रहा था। उनको मल्टीविटामिन एवं अन्य दवाई उपलब्ध् कराई गई।
रूपल अरोड़ा द्वारा भी बच्चों को साइबर बुलिंग के खिलापफ मुहिम का वर्णन किया। डाॅ. मनु शिवपुरी द्वारा यह मुहिम में इससे पूर्व ज्वालापुर इंटर काॅलेज में पुलिस विभाग के साथ यह कार्यक्रम चलाया गया है। अर्क शर्मा ने बच्चों को बताया कि आज से ही लगन के साथ किस तरह से तैयारी शुरू करनी चाहिए यह समझाया गया। इनर व्हील मेंबर पायल मित्तल भी कार्य शाला में उपस्थित रही।
