छोटा हाथी वाहन में लदा चोरी का माल बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने प्लास्टिक दाना चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्रतार करते हुए छोटा हाथी वाहन में लदा माल बरामद कर लिया। आरोपियों ने सिड़कुल स्थित कम्पनी से प्लास्टिक दाना के दो सौ कट्टे चोरी किये थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि एलूडेेकर लेमिनेशन कम्पनी के प्लाट हेड अवध गुप्ता पुत्र लखन लाल ने 10 फरवरी को तहरीर दी थी। जिसमें लिखा था कि अज्ञात लोगों द्वारा कम्पनी से प्लास्टिक थाना के दो सौ कट्टे चोरी कर लिए गये है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कम्पनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की पहचान के प्रयास कर तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बीती शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कम्पनी से चोरी किया गया प्लास्टिक दाना छोटा हाथी वाहन से तीन लोगों द्वारा बेचने के लिए कही ले जाया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस ने बताये गये मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाते हुए बताये गये नम्बर के छोटा हाथी को रोका गया। इसी दौरान वाहन में सवार तीन लोग कूद कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसपर पुलिस ने तीनों लोगों को घेर घोट कर दबोच लिया। पुलिस ने छोटा हाथी वाहन से कम्पनी से चोरी किया गया प्लास्टिक दाना के सौ कट्टे बरामद किये। पुलिस तीनों आरोपियों समेत वाहन को सिडकुल थाने लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम वसीम पुत्र नसीम निवासी सूर्यनगर काॅलोनी रोशनाबाद सिडकुल, सुशील कुमार पुत्र तिरस पाल और रितिक पुत्र सुरेन्द्र निवासीगण दौडबसी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको पुलिस ने आज आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
