गोकर्ण धाम पार्किग से मिली 26 पेटी अंग्रेजी शराब
कांग्रेसी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं का जमकर हंगामा
आबकारी विभाग ने शराब खेप के साथ प्रबंधक पकड़ा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव में उत्तरी हरिद्वार के एक आश्रम की पार्किग में बुधवार की रात अंग्रेजी शराब का जखीरा मिलने से हंगामा मच गया। कांग्रेसी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटते हुए भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर आबकारी विभाग समेत पुलिस मौके पर पहुंची। आबकारी विभाग टीम ने मौके से 26 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद करते हुए आश्रम के प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान प्रबंधक द्वारा भाजपा प्रत्याशी के करीबियों के नामों की जानकारी देने की बात कही जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कांग्रेसी नेताओं को जानकारी लगी कि उत्तरी हरिद्वार स्थित गोकर्ण धाम आश्रम भूपतवाला हरिद्वार में भारी मात्रा में शराब की खेप उतारी गयी है। जिसकी के बाद कांग्रेसियों का जमावड़ा आश्रम के बाहर लग गया। कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने मामले की जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी समेत अन्य नेताओं को दी गयी। सूचना पर कांग्रेसी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर कार्यकत्र्ताओं से मामले की जानकारी ली। जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने फोन कर आबकारी विभाग, पुलिस और मीडियों को मौके पर बुला लिया। कांग्रेसियों ने आश्रम की पार्किग में रखा शराब का जखीरा पकड लिया।
इसी दौरान पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। कांग्रेसियों ने भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने नाराज कांग्रेसियों को बामुश्किल शांत कराया। आबकारी विभाग ने अपनी कार्यवाही करते हुए आश्रम की पार्कि्रग से 26 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। बताया जा रहा हैं कि आबकारी विभाग टीम ने आश्रम के प्रबंध्क यशपाल को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान प्रबंधक द्वारा भाजपा प्रत्याशी के करीबियों के नामों का खुलासा करने की बात कही जा रही है।
बता देें कि विधानसभा चुनाव के दौरान वैसे तो आबकारी विभाग व पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग व सूचनाओं पर चुनाव में बांटने के लिए लायी गयी अंग्रेजी व देशी शराब के जखीरों को बरामद किया जा रहा है। लेकिन 04 फरवरी की रात को गुलाब बाग कनखल स्थित भाजपा नेता के फ्रलैट से 27 पेटी अंग्रेजी शराब की पकड़े जाने वाली खेप और बीती रात गोेकर्ण धाम आश्रम भूपतवाला में पकड़ी गयी 26 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप को लेकर सीधे तौर पर भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लग रहे है।
आबकारी उपायुक्त रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि गोकर्णधाम आश्रम की पार्किग से 26 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए प्रबंधक यशपाल को हिरासत में लिया गया है। जिससे जानकारी जुटाई जा रही हैं।
