मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सीपीएफ के साथ संयुक्त रुप से कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत कस्साबान , दुर्गा चौक, ऊंचा पुल, लाल मंदिर, आर्य नगर, शंकर आश्रम चौक, रानीपुर मोड, होते हुए भगत सिंह चौक ,सेक्टर 2, रेलवे स्टेशन ज्वालापुर तक फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें जनता से आगामी विधानसभा चुनाव को कॉविड के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष कराए जाने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
