मोरा तारा ज्वेलर्स के यहां साथियों के संग दिनदहाडे डाली थी डकैती
पुलिस 9 बदमाशों को पूर्व में गिरफ्रतार कर भेज चुकी जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने मोरा तारा ज्वेलर्स डकैती के फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी बदमाश को बुलंदशहर से गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस बदमाश को हरिद्वार लेकर पहुंची, जहां पर उसके खिलाफ सम्बंधित धााराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बदमाश को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। जबकि पुलिस ज्वेलर्स डकैती मामले में 9 बदमाशों को पूर्व में ही गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि पांच माह पूर्व ज्वालापुर क्षेत्र स्थित मोरा तारा ज्वेलर्स में दिनदहाडे पड़ी डकैती में फरार चल रहे बदमाश की पुलिस तलाश में जुटी थी। जिसको दबोचने के लिए पुलिस टीम ने कई बार उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी। लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो रहा था। डकैती के फरार बदमाश की गिरफ्रतार के लिए उप महानिरीक्षक गढवाल की ओर से पांच हजार का ईनाम की घोषणा की गयी थी।
पुलिस टीम फरार बदमाश की गिरफ्रतार के लिए टोह ले रही थी। इसी दौरान मंगलवार को पुलिस टीम को फरार बदमाश के बुलंदशहर में होने की सूचना मिली। जिसपर पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाये उप निरीक्षक प्रवीण रावत के नेतृत्व में एक टीम ने सूचना के आधार पर बुलंदशहर में छापा मारकर फरार ईनामी बदमाश विकास उर्फ हिमांशु पुत्र राजबहादुर निवासी मधु विहार नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम धूमरी थाना जैथरा जनपद एटा उत्तर प्रदेश को गिरफ्रतार कर लिया।
पुलिस बदमाश को पकड कर हरिद्वार लेकर पहुंची। जहां पर उससे पूछताछ के बाद सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस डकैती में शामिल 9 बदमाशों को पूर्व में ही गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ज्वेलर्स डकैती के सभी बदमाशों पर जनवरी माह में ही गैंगस्टर की कार्यवाही कर चुकी है। पुलिस बदमाश को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
