लीना बनौधा
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे ने गणतंत्र दिवस से पूर्व जनपद हरिद्वार के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सदेंश जारी करते हुए कहा हैं कि साथियों आप सभी भली-भांति विदित है कि हमारा गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाना है, लेकिन इस वर्ष कोविड के बढते प्रकोप के कारण यह निर्णय लिया गया हैं। इसको हम लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सीमित रूप में मनाएंगे, हमारी भावनाएं उनको हम अपने हृदय से राष्ट्र के प्रति व्यक्त करेंगे और हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में जिन लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि देंगे, हमारा प्रयास किया होगा कि हमारा गणतंत्र दिवस बिना किसी को कोविड के नियमों का उल्लंघन किए हुए संपन्न किया जाए, अपने राष्ट्र ध्वज का सम्मान करें, साथ ही साथ इस बात को भी सुनिश्चित करें कि आने वाले मतदान में क्योंकि 25 तारीख को मतदाता जागरूकता दिवस भी है, हम सभी संकल्प लें कि आने वाले निर्वाचन में बढ़-चढ़कर जो हमारा लोकतंत्र का सबसे पवित्रा एक दिन होता है, उस में प्रतिभाग करें और यह सुनिश्चित करें कि हमारे देश में लोकतंत्र की जड़ और मजबूत हो और हमारा देश ओर भी प्रगति करें।
