315 बोर का तमंचा व 32 बोर की पिस्टल बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने गुरूवार की रात को गश्त के दौरान शिवालिकनगर के पास से स्कूटी सवार किशोर समेत दो को देशी पिस्टल व तमंचे के साथ गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें किशोर को किशोर न्याय बोर्ड और युवक को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूडी अपने हमराह के साथ बीती रात गश्त पर थे। इसी दौरान शिवालिकनगर के समीप भेल ग्राउंड के पास स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रूकने का सकेंत दिया गया। लेकिन स्कूटी सवार भाग निकले। जिनपर पुलिस का शक गहराह गया और उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उनको घेर घोट कर दबोच लिया।
जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने एक युवक के पास से देश पिस्टल 32 बोर एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस और दूसरे से 315 बोर का तमंचा समेत एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड कर कोतवाली लाया गया। जहां पूछताछ के दौरान एक नाबालिक निकला, जबकि दूसरे ने अपना नाम कन्हैया उर्फ हनी पुत्र श्याम सुन्दर झा निवासी ब्रहा्रपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। आरोपी युवक ने हथियार लेकर क्षेत्र में धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं की है। पुलिस ने किशोर को अपने संरक्षण में लेकर उसको किशोर न्याय बोर्ड और दूसरे आरोपी को मेडिकल के बाद न्याायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
