चोरी करने के इरादे से घर में घुसे थे तीन नकबपोश बदमाश
जाग होने पर किशोर ने बदमाश को दबोचा, तभी मारी गोली
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिड़कुल क्षेत्र गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे नकाबपोश तीन बदमाशों ने परिवार में जाग होने पर एक किशोर को गोली मारकर फरार हो गये। घटना से गांव हड़कम्प मच गया। घायल को उपचार के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नकापोश बदमाशों की तलाश में सघन तलाशी अभियान चलाया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे गांव अन्नेकी हेतमपुर सिड़कुल हरिद्वार निवासी शिवकुमार के घर में लोई से मुंह ढके तीन बदमाश चोरी के इरादे से घुस गये। जिन्होंने घर को खंगालना शुरू किया, इसी दौरान आवाज होने पर परिवार में जाग हो गयी। बताया जा रहा हैं कि एक बदमाश सिलेण्डर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था तभी शिवकुमार के बेटे सुंताशु उम्र करीब 17 ने एक बदमाश को दबोच कर शोर मचा दिया।
जिसपर बदमाश ने उसपर तमंचे से फायर झौक दिया, गोली सुंताशु के सीधे बाजू पर लगी, जिसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी गांव में भी जाग हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए घायल को हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद नकाबपोश बदमाशों को दबोचने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीडित परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

