सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार और अवैध खनन की उपलब्धि आरोप
लीना बनौधा
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेश शर्मा ने भाजपा सरकार पर खनन प्रेमी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोग अपने राजनैतिक और निजी हित साधने के लिए अधिकारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जो अधिकारी मंत्रियों और भाजपाइयों के मन मुताबिक गलत काम करने से इंकार करते हैं, उन्हें अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मंत्रियों की मनमानी के चलते प्रदेश में सरकारी मशीनरी में विद्रोह जैसी स्थिति है, जोकि राज्य में पहली बार देखने को मिल रहा है।
आप नेता नरेश शर्मा पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लैंसडौन प्रभाग के डीएफओ को पिछले दिनों हटाए जाने का मामला प्रदेश की सरकार को अपने आप ही कटघरे में खड़ा कर रहा है। राजनीतिक र्दुभावना के तहत हटाए गए अधिकारी द्वारा जिस तरह से अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बताई गई है, उसने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली का सच उजागर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर सरकार के मंत्रियों के इशारे पर प्राकृतिक संपदा का दोहन किया जा रहा है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और जो अधिकारी गलत काम करने से मना कर रहे हैं, उनका प्रताड़ित किया जा रहा है। जीरो टोलरेंस का दावा करने वाली भाजपा के दोव पूरी तरह निराधार साबित हो रहा है और हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कहा कि हरिद्वार से लेकर समूचे गढ़वाल और कुमाऊं में जिस तरह अवैध् खनन और भ्रष्टाचार का बोलबाला दिखाई दे रहा है। उसने भाजपा की कथनी और करनी को भी उजागर कर दिया है। पूरे प्रदेश में चल रहे अवैध् खनन की हाईकोर्ट के जज की देखरेख में विस्तृत जांच करा कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंत्रियों के अनावश्यक दबाव और हस्तक्षेप के कारण सरकारी मशीनरी में विद्रोह दिखाई दे रहा है, उसे रोके जाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को हस्तक्षेप करना चाहिए अन्यथा मौजूदा सरकार का कार्यकाल बेहद शर्मनाक साबित होगा। आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विपफल है केवल अवैध् खनन और भ्रष्टाचार ही इसकी मात्रा दो उपलब्ध्यिां हैं। दावा किया कि राज्य में आम आदमी पार्टी को लगातार सफलता मिल रही हैं और आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगेगी।
