कांग्रेसियों ने पार्टी का 137 वां स्थापना दिवस मनाया
लीना बनौधा
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डाॅ. संजय पालीवाल ने कहा कि आज कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं कांग्रेस 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में सर ऐ ओ ह्युम की अध्यक्षता में स्थापित हुई थी। तब से लेकर आज तक कई उतार-चढ़ाव कांग्रेस में आए तथा कांग्रेस ने 1947 में सभी के सहयोग से देश को आजाद कराया। कांग्रेस आज विशाल बरगद के वृक्ष की तरह खड़ी है।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सन 1885 में कांग्रेस स्थापित हुई तथा सन 1906 में दो दल एक नरम दल और गरम दल हो गए। नरम दल में बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, बिपिन चंद्र पाल थे व गरम दल में गोपाल कृष्ण गोखले, फिरोजशाह मेहता, तथा दादाभाई नरोजी थे तथा सन् 1916 में कांग्रेस अध्यक्ष एनी बिसेंट तथा महात्मा गांधी के प्रयास से दोनों एक हो गए और 1947 में सभी ने मिलकर भारत को आजाद कराया।
श्रमिक नेता मुरली मनोहर तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कांग्रेस का 137 वर्ष का विस्तार से इतिहास बताते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी पुरुषों के सिद्धांतो पर चल रही है आज भी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई को एक समान इज्जत देकर चल रही है। लेकिन देश में आज फिरकापरस्त ताकतों ने लोगों को गुमराह करके सब में फूट डालने का कार्य किया है। अब भारत में प्रत्येक जनमानस को अपने लूटने व पिटने का पता लग गया है। अब यह ताकते सत्ता से बाहर होंगीं ऐसा तय है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी तथा महिला जिलाध्यक्ष बिमला पांडे ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने अपने खून पसीने से सींच कर प्रत्येक देशवासी को उस को सम्मान से जीना सिखाया। आत्मनिर्भर बनाने की पूरी कोशिश की परंतु आज देश में भाजपा ने अस्थिरता पैदा करके देश के सभी महारत्नों को तथा हमारे महापुरुषों की विरासत को बेचने का कार्य किया और कर रही है।
कार्यक्रम को चै. बलजीत सिंह, राजीव चौधरी, आशीष गोस्वामी, अनिल भास्कर, महेश प्रताप राणा, बीएस तेजियान, मेहरबान खान, उदयवीर चौहान, अमन गर्ग, जफर अब्बासी, राजीव भार्गव, सपना सिंह, बीना कपूर, जटाशंकर श्रीवास्तव, डाॅ. समीर सिंह, आशीष शर्मा, संजीव चौधरी, वरुण बालियान, रवीश भटिजा, कैलाश प्रधान, सतेंद्र वर्मा, वेदपाल तेजियान, दिनेश पुंडीर,नवेज अंसारी, विशाल राठौड़, वसीम सलमानी, बलराम राठौड़, अशोक उपाध्याय, गौरव चौहान, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
