कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम पर भडके कांग्रेसी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर भाजपा सरकार के खिलाफ बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर एक घंटे का सांकेतिक उपवास रखा।
प्रदेश महासचिव डाॅ. संजय पालीवाल ने उपवास के बाद कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री यशपाल आर्य तथा पूर्व विधायक संजीव आर्य के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भव्य स्तर पर आयोजित किया गया था। जिसकी सूचना शासन व प्रशासन को समय से पूर्व दे दी थी, लेकिन एन वक्त पर उसी जगह पर भाजपा ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया। भाजपा के इस रवैये के विरोध् में आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा एक घंटे का मौन उपवास कार्यक्रम किया गया।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में भाजपा घटिया मानसिकता दर्शाते हुए विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रही है, उत्तराखंड में भी यही कार्य भाजपा ने शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह के कार्य भाजपा ने किए तो कांग्रेस उसी की भाषा में देगी। भाजपा विपक्ष व जनता की आवाज को दबा नहीं सकती।
प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे और महिला महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा जुल्मी पार्टी है हमेशा से विपक्ष पर जुल्म करती आई है। भाजपा की मानसिकता खराब हो गई है, सिपर्फ पैसे के लालच में अडानी व अंबानी जैसे उधमियों के इशारे पर चलकर भारत की गरीब जनता पर जुल्म ढाने का काम कर रही है।
कार्यक्रम में चौधरी बलजीत सिंह, ओपी चौहान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, रवि कश्यप, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव शशि झा, वरुण बालियान, अनिल भास्कर, कैलाश प्रधान, जितेंद्र सिंह, दिनेश पुंडीर, नवेज अंसारी, सीपी सिंह, रविश भटीजा, नितिन तेश्वर, शिव कुमार जोशी, आकाश बिरला, विशाल राठौड़, नीलम शर्मा, सरिता शर्मा, माया राजपूत, चित्रा विज, रचित अग्रवाल, पार्षद मोहम्मद जफर, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद अमन गर्ग, सुभाष कपिल, आशीष शर्मा, आशीष भारद्वाज, बलराम गिरी कड़क, धर्मवीर सैनी, करण सिंह राणा, उदित विद्याकुल, शिवम खेवरिया, राजीव गौड़, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद, पवन शर्मा, ब्रजमोहन बर्थवाल, जगदीप असवाल, नवाज अब्बासी, प्रदीप त्यागी, अशोक गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद, महेश कुमार वैश्य, अनिल शर्मा, रामकुमार शर्मा, विजय कुमार ठाकुर, हरद्वारी लाल, रामकुमार शर्मा आदि अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
