
सावन झूमा मस्ती में, रिमझिम पड़े फुहार,
सजना ना जाना परदेस, तुम संग रहना इस बार ।।
डाॅ. मनु शिवपुरी
लीना बनौधा
हरिद्वार। तीज के उत्सव की धूम है तीज उत्साह सावन के पूरे माह बना रहता है इसी बीच इनरव्हील क्लब हरिद्वार की अध्यक्ष डाॅ. मनु शिवपुरी के नेतृत्व में क्लब द्वारा तीज महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तीज से संबंधित अलग—अलग गेम्स एवं कंपटीशन जैसे रैंप वाॅक, चूड़ियों की खन खन ,पायल की झंकार ,एवं इनरव्हील तीज क्वीन 2021-22 का भी चयन उपस्थित सदस्यों द्वारा किया गया।
श्रीमती नैना गुप्ता इस बार तीज क्वीन चुनी गई। रंगारंग कार्यक्रम के बीच नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कविता शर्मा, नैना गुप्ता, प्रतिभा राय, साक्षी गुप्ता एवं कनुप्रिया मिश्रा के द्वारा नृत्य प्रतियोगिता में बहुत सुंदर प्रदर्शन रहा। तीज संबंधित प्रश्नों ने कार्यक्रम में समा बांधे रखा। मंच संचालन कविता शर्मा द्वारा किया गया।
मीनाक्षी गुप्ता, अर्चना जैन ,नीलम, ननकानी प्रतिभा राय, नैना गुप्ता, सीमा गुप्ता, डाॅ. विनीता कुमार, डाॅ. अनु लूथरा, जया कौर, साक्षी गुप्ता, प्रियंका पायल मित्तल, कविता शर्मा जसमीत, मोनिका अरोड़ा, सीमा चोपड़ा आदि सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। डाॅ. मनु शिवपुरी ने कहा की त्योहार ही हमारे संस्कार एवं संस्कृति है। इन्हे उत्साह से मना कर हमे अपनी सनातन संस्कृति को जीवित रखना है।