
कांग्रेसियों सहित प्रबुध् नगारिकों ने दी अन्तिम विदाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस के स्तंभ, क्रान्तिकारी नेता एवं पूर्व विधायक भाई अम्बरीश कुमार का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही कांग्रेसियों सहित शहर के लोगों में शौक की लहर दौड गयी। कांग्रेसियों सहित शहर प्रबुध् नागरिकों का उनके आवास पर तांता लग गया। जिन्होंने शहर के क्रांतिकारी नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसी वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार जी का अन्तिम संस्कार कनखल शमशान घाट पर किया गया। इस मौके पर उनको अन्तिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, व्यापारी, श्रमिक नेता सहित शहर के गणमान्य लोगा उपस्थित थे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनके आवास पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की राजनीतिज्ञ का चाण्क्य चला गया, चाहे श्रमिकों की राजनीति हो या कोई राजकीय समस्या हो या फिर किसानों की समस्या भाई अम्बरीश जी ने हमेशा उनकी आर-पार की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आज हरिद्वार में तमाम कांग्रेसी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। शायद ही ऐसा पार्टी का समर्पित नेता दोबारा जन्म ले।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश महासचिव डाॅ. संजय पालीवाल, विधयक काजी निजामुद्दीन, विधायक ममता राकेश, मेयर अनिता शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, देहरादून अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय किशोर, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक, पूर्व मनोज गर्ग, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक शहजाद, पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवन्त सैनी, मायापुर ब्लाॅक अध्यक्ष रवि कश्यप, कनखल ब्लाॅक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कैलाश प्रधान, चौधरी बलजीत सिंह, बीएस तेजियांन, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, राजन मेहता, धर्मपाल ठेकेदार, मास्टर जगपाल सिंह सैनी, राजीव चौधरी, नमन अग्रवाल, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद साहबुद्दीन, पार्षद इसरार अहमद, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, रचित अग्रवाल, राजबीर सिंह, बलराम राठौड़, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी, ताहिर हसन, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद राजीव भार्गव, ठाकुर सुरेश सिंह, शिव कुमार कश्यप, आशीष शर्मा, रोशन लाल सदस्य जिला पंचायत, अमरदीप रोशन, वरुण बालियान, नितिन तेशवर, हिमांशु बहुगुणा, रविश भटिजा, प्रदीप अग्रवाल पीसीसी, महेश प्रताप राणा, वैध् एमआर शर्मा, डाॅ. दिनेश पुंडीर, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र वशिष्ठ, वसीम सलमानी, पार्षद सोहेल कुरेशी, जफर अब्बासी, पार्षद अनुज सिंह, जे.पी.सिंह, पार्षद उदयवीर चौहान, जटाशंकर श्रीवास्तव, हरजीत सिंह, जितेंद्र विद्याकुल, सुभाष कपिल, गुलशन नैयर, आरबीएल वर्मा, सोम चौहान, मनोज महंत, नीरज मंगल, नितिन मंगल, पुनित गर्ग, सतीश जैन, नावेज अंसारी, डा.विशाल गर्ग, कार्तिक शर्मा, हाजी रफी खान, सतीश दावड़े, राजेंद्र भंवर, सुनील सिंह, भूमेश श्रीकुंज, छत्रपाल चैहान, संजीव नैयर, चोखेलाल, पुनीत कुमार, फैयाज अली, विशाल राठौर, कमल बृजवासी, शाहनवाज कुरेशी, यशपाल राणा, सत्येंद्र वशिष्ठ, सनी मल्होत्रा, संदीप अग्रवाल, बीपी चौहान, हरिराम कुमार, सुभाष चंद, वसीम सलमानी, नीटू शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, आशीष भारद्वाज आदि रहे।