चाचा ने कराया नामजद एक दर्जन पर रानीपुर में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चाचा ने करीब एक दर्जन युवकों पर भतिजे पर लाठी-डण्डे, सरिया व चाकू से जानलेवा हमलाकर घायल करने की शिकायत कोतवाली रानीपुर पुलिस से की है। पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर आरोेपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि समर सिंह पुत्रा कलिराम निवासी मिर्जापुर सादात खानपुर हरिद्वार ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि शनिवार की रात को उसका भतिजा विकास पुत्र रकम सिंह अपने दोस्तों योगेश उर्फ योगी, लवकुश आदि के साथ कम्पनी से ड्यूटी से कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान चिन्मय डिग्री काॅलेज के पास भतिजे की कम्पनी में कार्यरत कुछ युवकों गोविन्द, रोहित, अक्षय, विकास, मनीष, रितिक, टिंकू, सतीश, जाति, तेजेन्द्र, जुनेद आदि ने लाठी-डण्डों, सरिये और चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल भतिजे को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसको उपचार के लिए एक्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जिसका उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
