
लीना बनौधा
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की एक बैठक शिवालिक नगर में सम्पन्न हुई। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि जिस प्रकार मंहगाई बढ़ती जा रही है, पेट्रोल डीजल के दामों में निरन्तर वृद्धि हो रही है, घर के खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है।
भाजपा सरकार तो प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त हैं, जनता की ओर कोई ध्यान नहीं है व्यपारी, किसान, मजदूर, कोई ऐसा तबका नही जो परेशान न हो, भाजपा शासन में जनता का कोई काम नहीं हुआ, इसलिए जनता अब बदलाव के मूड में है, धीरे-धीरे उक्रांद को अपने नए विकल्प के रूप में देख रही है। जिस प्रकार जनता अपना समर्थन दे रही है उसको देखकर हम आश्वस्त हैं कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ओर वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में हम अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सत्य प्रकाश भट्ट की अकस्मात निधन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की गई। केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है और आगामी चुनाव को लेकर हमारी सभी तैयारियां पूरी है और पूरे दम के साथ हम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतरने जा रहे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि जनता हमें भरपूर समर्थन देकर विजय बनाएगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीरज धीमान जिला, संगठन मंत्री शहजाद अली, सुरेश कुमार, जिला मंत्री गौरव गुर्जर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, कार्यालय प्रभारी धमेंद्र यादव, महामंत्री प्रताप सिंह, बबली, विकास सिंह, गीता सैनी आदि मौजूद रहे।