
नगर विधायक ने पिछले दो ढाई—साल से काम नहीं करने दियाः अनीता शर्मा
महिलाओं व युवओं ने भाजपा से नाता तोड हुए कांग्रेस में शामिल
लीना बनौधा
हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड नं0- 22 आर्यनगर ज्वालापुर में श्रीमती पार्वती नेगी के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर कई महिलाओं ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डाॅ. संजय पालीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्राी राम सिंह सैनी, नगर निगम महापौर श्रीमती अनिता शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आर्यनगर पीर वाली गली में हुए वृहद सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में महिलाओं ने ही नहीं युवाओं व बुजुर्गों ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बोलते हुए डाॅ. संजय पालीवाल ने कहा कि अब भाजपा सरकार का पतन शुरू हो गया है, भाजपा विधयक बेटी बचाओ नहीं बहु बेटियों का उत्पीड़न, बलात्कार कर रहे हैं, महंगाई अपने चरम पर है, जिस रसोई को हमारी माताएं बहने चलाती है आज वहां से दाल, सब्जी, गैस सिलेंडर आदि महंगाई के चलते गायब हैं। कोरोना काल में जब इंसान को नौकरी चली गयी, व्यापार ठप्प हो गया, बेरोजगार सुरसा के मुहँ की तरह बढ़ रही है, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान पर है, महंगाई चरम पर है ऐसे में गृहिणियों को घर चलना भारी पड़ रहा है।
कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर श्रीमति अनिता शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने उन्हें पिछले दो ढाई साल से काम नहीं करने दिया, लेकिन उन्होंने उनकी हिटलर शाही के आगे घुटने नहीं टेके। आज जिस प्रकार पार्वती नेगी के नेतृत्व में बिना डरे, बिना लालच के स्वेच्छा से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है वह काबिले तारीफ है और हमें महिला शक्ति पर गर्व है। महिला विरोधी भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक का सफाया करने का समय आ गया है।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने आजादी के समय की याद दिलाते हुए कहा कि ये वही संघी है जिन्होंने भारत की आजादी का विरोध् किया था और अंग्रेजी की गुलामी व मुखबरी करते थे। उन्होंने बताया कि उनकी माता जी जिस सुई से कपड़े सिलती थी वह सुई भी जर्मनी से आयात होती थी, जिस लालटेन से वे घर में रोशनी करते थे वह भी इंग्लैंड से आती थी। जब देश आजाद हुआ तब कांग्रेस की सरकार ने एक नए भारत की नींव रखी और आज भारत हर वो चीज बनाता है, जिसे हम आयात करते थे। उन्होंने बताया कि 1965 में राकेश शर्मा ने चांद पर पहुंचकर भारत का नाम रोशन किया था, इतना ही नहीं भेल सहित अनेकों संस्थान कांग्रेस सरकार ने ही स्थापित किये थे जिससे भारत के नौजवानों को रोजगार मिला।
कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में पार्वती नेगी, अनिता, मधु, दीपाली, सुरभि, पदमा शर्मा, मानसी, उर्मिला, ललिता, रश्मि नेगी, मंजू, संजना, सांझी, पूजा, पायल चैधरी, मीनाक्षी, नेहा शर्मा, अरुणा, अनिल कुमार, राजेन्द्र, राजेश, साहिल गुप्ता, अर्जुन नेगी, सोम प्रकाश, दीपक नेगी, सुरेंद्र, सार्थक सैनी, शुभम, विशाल कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, शिवम सैनी, नीरज, विपिन, अर्जुन थापा, विनोद कुमार, दीपक कुमार, सुदेश, सोनू, जोनी, सुमित,नरेश, राजेन्द्र मालिक आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन मनोज सैनी ने किया।