
उपाध्यक्ष नीलम, सचिव इंदु, कोषाध्यक्ष जया को मिली जिम्मेदारी
डाॅक्टर्स-डे पर डाॅक्टरों को किया सम्मानित
लीना बनौधा
हरिद्वार। इनव्हील क्लब हरिद्वार की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर डाॅ. मनु शिवपुरी की घोषणा करते हुए नई टीम का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष डाॅ. मनु शिवपुरी, उपाध्यक्ष नीलम ननकानी, सचिव इंदु मिश्रा, कोषाध्यक्ष जया कोर और आईएसओ साक्षी गुप्ता, एडिटर पायल मित्तल को जिम्मेदारी सौपी गयी है।
बैठक में प्रथम प्रोजेक्ट की शुरुआत एक बहुत जरूरतमंद बालिका जिसकी फीस की अभाव में शिक्षा बीच में ही छूटने वाली थी उसकी 1 वर्ष की सम्पूर्ण फीस स्कूल में जमा कर प्रथम प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। इनव्हील क्लब हरिद्वार ने डाॅक्टर्स-डे पर डाॅ. अनु लूथरा, डाॅक्टर प्रेम लूथरा, डाॅक्टर मोहित वर्मा, डाॅक्टर शिवम वर्मा, डाॅक्टर विनीता कुमार को सम्मानित किया गया।
इनरव्हील की अध्यक्ष अध्यक्षा डाॅ. मनु शिवपुरी ने कहा कि कोरोना काल में डाॅक्टर्स के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। जिन्होंने रात दिन एक कर अपनी जान व परिवार की चिंता किये बिना संक्रमित मरीजों की सेवा में जुटे रहे, उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। डाॅ. मोहित ने तो अस्पताल के इनाॅग्रेशन से पूर्व ही कोविड़ मरीजों को रखने का निर्णय लिया है। सचिव इंदु मिश्रा में कहा कि डाॅक्टर तो भगवान का रूप माना जाता था जिसको कोरोना काल में उन्होंने सिद्ध करके दिखा दिया। उपाध्यक्ष नीलम नानकानी ने कहा कि इन सभी डाॅक्टर्स ने लीक से हट कर कार्य किया। बैठक में श्रीमति अर्चना जैन आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे।