शाम ढलते ही अवैध् शराब का धंधा होता हैं शुरू
शिकायत पर भी माफिया पर नहीं हो पा रही कोई कार्यवाही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोरोना महामारी के दौरान भेल से सटे ईटी हाॅस्टल के पीछे लेबर काॅलोनी अवैध शराब का गढ बना हुआ है। जहां शाम ढलते ही शराब बेचने व खरीदने वालों का जमघट लगना शुरू हो जाता है। इस क्षेत्र में अवैध् शराब का कारोबार देर रात तक धडले से चलता रहता है। जिसको लेकर लेबर काॅलोनी से सटे इलाकों के लोग बेहद परेशान है। बताया रहा हैं कि जिसकी शिकायत रानीपुर पुलिस से करने के बावजूद शराब कारोबारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष है। जिन्होंने क्षेत्र में चल रहे अवैध् शराब के ध्ंधे की शिकायत एसएसपी सहित डीजीपी से करने का मन बना लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फैली कोरोना महामारी में जहां लोग कोरोना संक्रमण से परेशान है। वहीं गोेल गुरूद्वारा क्षेत्र व आसपास के लोग सटी लेबर काॅलोनी में एक शराब मापिफया के शराब के अवैध् ध्ंधे से परेशान है। आरोप हैं कि दिन ढलते ही भेल से सटी ईटी हाॅस्टल के पीछे बसी लेबर काॅलोनी निवासी एक शराब मापिफया अपने गुर्गो के सहारे अपने अवैध् शराब के ध्ंधे को बाखूबी शुरू कर देता है। बताया जा रहा हैं कि शराब माफिया के खिलाफ अगर कोई भी शिकायत करने की हिमाकत करता हैं उसको उसकी गुण्डागर्दी का समान करना पड़ता है। शराब माफिया अपने खौफ के बल पर अपने अवैध् शराब के ध्ंधे को बाखूबी अंजाम दे रहा है।
आरोप हैं कि लेबर काॅलोनी से सटे काॅलोनी के कुछ लोगों ने रानीपुर पुलिस से वहां चल रहे अवैध् शराब के ध्ंधे की शिकायत करने पर भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जिसको लेकर रानीपुर पुलिस की कार्यशैली को लेकर पर सवाल उठने लगे है। काॅलोनी के लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि जिस तरिके से शराब माफिया अपने शराब के अवैध् ध्ंधे को बखूबी अंजाम दे रहा है। और सम्बंधित थाना पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्यवाही न करना कही ना कही उसकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही काॅलोनी के प्रबुद्ध नागरिकों का एक प्रतिनितिध् मण्डल एसएसपी से मिलकर पूरे मामले से अवगत करायेगा और डीजीपी को सम्बोध्ति एक ज्ञापन भी प्रेषित करेगा।
