उधम सिंह नगर से देहरादून बेचने के लिए ले जा रही
पुलिस को चकमा देने के लिए लिया परिवार का सहारा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना लाखों की स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्रतार किया है। आरोपी महिला उधम सिंह नगर की रहने वाली हैं और पुलिस को गुमराह करने के लिए कार से परिवार के साथ कार से स्मैक बेचने के लिए देहरादून जा रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलापफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया।
श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की नशे की एक महिला तस्कर भारी मात्रा में स्मैक के साथ कार से परिवार के साथ देहरादून बेचने जा रही है। सूचना पर चंडी घाट पुलिस चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह रावत ने पुलिस बल के साथ चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान बुधवार देर रात बिजनौर की ओर से आ रही कार को चैकिंग के लिए रोका गया। कार में बच्चों समेत कुल 8 लोग सवार थे जिनको कार से उतार कर पूछताछ की गयी। कार सवारों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए देहरादून शादी समारोह में जाने की जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने खास मुखबिर की सूचना पर जब कार की तलाशी ली तो महिला के बैग से प्लास्टिक की पन्नी में भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई।
कार सवारों को श्यामपुर थाने लाया गया, जहां पर महिला से पूछताछ की गई। आरोपी महिला रुखसाना पत्नी सद्दीक निवासी जसपुर उफध्म सिंह नगर ने खुलासा किया कि कार में सवार उसके परिवार को स्मैक होने की जानकारी नहीं हैं बेटे का परिवार देहरादून शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी उसने भी शादी समारोह में जाने की इच्छा जाहिर की। लेकिन उसने बच्चों को स्मैक की भनक नहीं लगने दी। पुलिस ने महिला से 67 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी बाजार में कीमत करीब 15 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया।
