दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भाजपा नेता पर लगे दो सगी बहनों से दुष्कर्म के आरोपो को पार्टी ने गम्भीरता से लेते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपी को पद से मुक्त करते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
बताते चले कि एक विवाहिता ने बहादराबाद थाने में भाजपा नेता पर नाबालिक बहन सहित उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. जयपाल सिंह चौहान ने आरोपी नेता को पद से तत्काल मुक्त करते हुए उसको भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. जयपाल सिंह चौहान ने आरोपी के पद मुक्त करने तथा प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर देने की सूचना प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखण्ड और प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उत्तराखण्ड को भेज दी है। साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा हैं कि अजय प्रताप सैनी के अनैतिक अचारण एवं समाज में गलत छवि को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त करने के साथ साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।
बता दे कि 12 मार्च को बहादराबाद क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने थाने में तहरीर देते हुए भाजपा नेता अजय प्रताप सैनी पर नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में जारी करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहने का आरोप लगाया है, इतना ही नहीं आरोपी भाजपा नेता पर पीडिता ने उसकी गैर मौजूदगी में उसकी छोटी नाबालिक बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियों बनाने का भी आरोप मढा है।
पीडिता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अपने फायदे के लिए अन्य लोगों के आगे परोसने के लिए दबाव बनाये हुए था। पीडिता के इंकार करने पर दोनों बहनों की वीडियों सोशल मीडिया में वायरल करते हुए बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी नेता पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। लेकिन मुकदमा दर्ज होते ही भाजपा नेता फरार है।
