

मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात कोर्ट चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार से डेढ दर्जन देशी शराब की पेटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्रतार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट चौकी प्रभारी एलएस बुटोला को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नैनो कार में भारी मात्रा में देशी शराब की पेटिया औरंगाबाद से रोशनाबाद की ओर ले जायी जा रही है।


इस सूचना पर चैकी प्रभारी एलएस बुटोला ने अन्नेकी पुल पर औरंगाबाद की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी, कुछ ही देर में एक कार रोशनाबाद की ओर आती नजर आयी। जिसको टाॅर्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया तो कार चालक द्वारा एकदम से कार को बैक मे पीछे ले जाने लगा। जिसपर शक होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल से पीछा कर अन्नेकी पुल के बीचों बीच पर पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखी 19 देशी शराब की पेटियां बरामद करते हुए एक आरोपी संजीव सिंह पुत्र सुभाष चंद्र निवासी कैराना जिला शामली हाल सागर का मकान खड़खड़ी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार को गिरफ्रतार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
