ज्वालापुर पुलिस कुर्की के वांरट लेकर थी पहुंची
फरार वांरटी अपने क्षेत्र को निकला हिस्ट्रीशीटर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने 18 सालों से फरार वांरटी को यूपी से गिरफतार किया है। जिसके खिलाफ न्यायालय से 82 व 83 कुर्की का वांरट जारी किया गया था। पुलिस कुर्की कार्यवाही के लिए जब उसके यूपी आवास पर पहुंची, तभी पुलिस ने सूचना पर फरार वांरटी को उसके ठिकाने पर छापा मारकर गिरफतार कर लिया। जोकि थाना रजबपुर को हिस्ट्रीशीटर निकला। पुलिस फरार वांरटी को लेकर हरिद्वार पहुंची। जिसको न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि माननीय न्यायालय प्रथम सिविल जज सीडी व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से वर्ष 2004 के मुकदमे में लगातार फरार चल रहे पेशेवर चोर बलवीर उर्फ नन्हे पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम सुदनपुर थाना रजबपुर जिला ज्योतिबा फुलेनगर उत्तर प्रदेश के विरुद्ध जारी 82 व 83 कुर्की के वांरट जारी किया गया था। जिसके क्रम में उप निरीक्षक शेख सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में पुलिस की टीम वांरटी के घर की कुर्की की कार्यवाही के लिए जिला अमरोहा पहुंची।
इसी दौरान पुलिस टीम को वांरटी के होने की पुख्ता जानकारी लगी। जिसपर पुलिस टीम ने फरार वांरटी के ठिकाने पर छापामार कर उसको दबोच लिया।पुलिस को जानकारी लगी कि फरार वांरटी के खिलाफ थाना रजबपुर में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है तथा थाना रजबपुर का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस फरार वांरटी को लेकर हरिद्वार पहुंची है। जिसको न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
