घटना में पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। घरेलु कलह के चलते पति ने पत्नी को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनू पुत्रा सुरेश निवासी ग्राम प्रहलादपुर खानपुर लक्सर ने घरेलु कलह से परेशान होकर पत्नी उमा को तमंचे से गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पत्नी को घायल हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजूक बतायी जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लक्सर सीओ विवेेक कुमार के अनुसार घरेलु कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
