पुलिस ने आरोपी से की मुर्गी के अंडे की 5 करेट बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरकी पौड़ी क्षेत्र में मुर्गी के अंडे बेचते एक युवक को सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने मुर्गी के अंडे की पांच करेट बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्ंबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।


कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना पर हरकी पौड़ी क्षेत्र के नाई घाट भागीरथी पुल के पास से एक युवक को मुर्गी के अंडे के साथ दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने मुर्गी के अंडे की पांच करेट बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम निजामुद्वीन पुत्र सफीक निवासी ग्राम गंजेवाली मिलक भगतपुर मुरादाबाद यूपी बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

