बाइक सवार युवकों ने महिला से की थी झपटमारी
आरोपियों में दो सगे भाई, तीनों आरोपी टिबडी निवासी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने महिला से मोबाइल झपटने वाले बाइक सवार तीन युवकों को गिरफतार किया है। आरोपियों में दो सगे भाई शामिल है,तीनों आरोपी टिबड़ी रानीपुर निवासी बताये जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का झपटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए वारदात में इस्तेमाल बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कनखल प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि एक महिला परी पत्नी सन्नी कश्यप निवासी किराएदार डाॅ. राजकुमार का मकान शिवपुरी काॅलोनी जगजीतपुर कनखल ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि मंगलवार की रात को हाईवे पर स्थित विश्वकर्मा घाट के पास बाइक सवार तीन युवक उसके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए झपटमारों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना पर बुध्वार को बाइक सवार तीनों आरोपियों को स्वामी विवेकानंद घाट के पास नहर पटरी ऋषिकुल तिराहा से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियेां के पास से महिला से झपटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों को पकड कर थाने लेकर पहुंची।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम तरुण कुमार पुत्र कमल किशोर, पंकज कुमार और रोहित पुत्रगण तिलकराज निवासीगण अंबेडकर मूर्ति के पास टिबड़ी सेक्टर 1 बंगाली रोड रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए वारदात में इस्तेमाल बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
