वानप्रस्थ आश्रम में चार घरों में पकड़ी चोरी, मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विद्युत चोरी की सूचना पर आज देहरादून से विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने ताबातोड एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापे मारे। जिससे विद्युत चोरी करने वालों में हड़कम्प मच गया। शिवमूर्ति से हरकी पौड़ी पर कही विद्युत चोरी नहीं पकड़ी गयी। लेकिन भोपतवाला क्षेत्र में चार घरों में सीधी लाईन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए चार को पकड़ा है। जिनके खिलाफ क्षेत्र के जेई द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम को सूचना मिली कि शिवमूर्ति से लेकर भोपतवाला तक कई लोगों द्वारा विद्युत चोरी की जा रही है। जिसके सम्बंध् में विजिलेंस टीम को उनके नाम व पते भी बताये गये थे। जिनमें अस्थाई खोखे भी शमिल थे। बताया जा रहा हैं कि आज दोपहर को देहरादून से चार गाडियों में दो सहायक अभियंताओं के नेतृत्व में हरिद्वार में एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापे मारी की गयी। विजिलेंस टीम ने बस अड्डे से लेकर हरकी पौड़ी के बीच कई लोगों के प्रतिष्ठानों पर रेड डाली, मगर सब कुछ ठीक ठाक मिला। लेकिन इतना जरूर था कि विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम की छापेमारी से विद्युत चोरों में हड़कम्प मचा दिया। रेलवे रोड क्षेत्र के जेई नीरज सैनी के अनुसार विजिलेंस टीम ने सूचना के आधार पर बस अड्डे से लेकर आरती होटल के बीच कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गयी। लेकिन कही भी विद्युत चोरी नहीं पकड़ी गयी। दूसरी ओर विजिलेंस टीम ने भोपतवाला क्षेत्र स्थित वानप्रस्थ आश्रम के कुछ घरों में भी छापेमारी की गयी। जहां पर चार लोगों के घरों में विद्युत चोरी पकड़ी गयी। जिनके घरों में विद्युत चोरी पकड़ी गयी उनमें शिवम शर्मा पुत्र कमल जीत अरोड़ा, राम किशोर उर्फ पप्पू, जोकेश पुत्र श्यामवीर और श्रीमती गीता मिश्रा पत्नी ब्रजभूषण शामिल है। जिनके खिलाफ क्षेत्र के जेई सुरेश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। भोपतवाला क्षेत्र के जेई सुरेश कुमार के अनुसार विजिलेंस टीम ने चार घरों में सीधी लाईन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी को पकड़ा है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विजिलेंस टीम में दो निरीक्षकों सहित पांच कर्मी शामिल थे।
