
आरोपी के पास से पुलिस ने किया एक तमंचा बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को तमंचे के साथ गिरफ्रतार किया है। जिसको हाल ही में लूट के मामले में जेल से छुट कर आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में धुम रहा है। सूचना पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलकनंदा घाट से बदमाश रोहित पुत्र मंगलसेन निवासी रेलवे काॅलोनी निकट पुरूषार्थी मार्किट हरिद्वार को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के अनुसार आरोपी रोहित को सुबह अलकनंदा घाट से गिरफ्रतार किया गया है। जिसको लूट के मामले में हाल ही में 11 माह की सजा काट कर बाहर आया है। रोहित के खिलाफ लूट, चोरी राहजनी, मारपीट के मामले दर्ज है। पुलिस ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
