♦गोताखोर टीम ने दो घंटों की मशकत के बाद दोनों के शव किये बरामद
♦मृतकों में एक कपडों का कारोबारी, दूसरा नोएडा में करता था नौकरी
♦दो दिन पूर्व ही पहुंचे थे हरिद्वार, कारोबारी का हैं भूपतावाला क्षेत्र में हैं फ्लैट
♦पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को दी घटना की जानकारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर के भूपतवाला क्षेत्र के दूधिया बांध ठोकर नम्बर 1 गंगा घाट पर आज सुबह स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी की चपेट में आने से डूब गया। जिसको बचाने का प्रयास करने पर उसका दोस्त भी गहरे पानी में समा गया। घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर टीम ने घटना की जानकारी जुटाते हुए सर्च अभियान शुरू किया।
बताया जा रहा हैं कि करीब दो घंटो की मशकत के बाद गोताखोर टीम ने दोनों को बरामद कर लिया। जिनको तत्काल उप जिला मेला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों दोस्तों को मृत घोषित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। बताया जा रहा हैं कि दोनों गाजियाबाद के रहने वाले थे, जिनमें एक व्यक्ति का भूपतवाला स्थित कॉलोनी में फ्लैट है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपतवाला क्षेत्र स्थित दूधिया बांध ठोकर नम्बर-1 गंगा घाट पर सुबह करीब साढे आठ बजे दो दोस्त ब्रजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र राजनाथ त्रिपाठी (39) और सचिन त्यागी पुत्र जगजीत सिंह त्यागी (43) निवासीगण राजनगर स्टेशन के समीप गाजियाबाद यूपी स्नान के पहुंचे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान ब्रजेश कुमार त्रिपाठी स्नान के दौरान गहरे पानी की चपेट में आने से डूबने लगा, जिसको बचाने का प्रयास उसके दोस्त सचिन त्यागी द्वारा किया गया। लेकिन वह अपने दोस्त को बचा पता कि वह भी गहरे पानी में समा गया।
घटना को देख रहे आसपास के लोगों ने उनको बचाने के लिए शोर मचा दिया। घटना से गंगा घाट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर टीम ने घटना की जानकारी जुटाने के बाद दोनों व्यक्तियों को बचाने का प्रयास करते हुए सर्च अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा हैं कि गोताखोर टीम ने करीब दो घंटों की मशकत के बाद दोनों को बरामद करते हुए तत्काल उप जिला मेला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा हैं कि मृतक सचिन त्यागी की गाजियाबाद में कपडों की फैक्ट्री हैं और उसको भूपतवाला क्षेत्र स्थित उमा विहार कॉलोनी में एक फ्लैट है। मृतक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी नोएडा में नौकरी करता था। दोनों दो दिन पूर्व ही हरिद्वार धुमने के इरादे से आये थे। चिकित्सकों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
