♦मै. सत्य इण्डेन गैस सर्विस, रोशनाबाद स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी
♦जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ की लगातार कालाबाजारी रोकने के लिए कार्यवाही जारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल और कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल द्वारा लगातार छापेमारी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश-2026 के अनुपालन में जिला पूर्ति विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र निरीक्षण के दौरान मै. सत्य इण्डेन गैस सर्विस, रोशनाबाद के दो पूर्ति वाहनों के द्वारा नवोदय नगर चौक पर घरेलु गैस सिलेण्डरों की होम डिलवरी की जा रही थी।
जिला पूर्ति विभाग की टीम ने दोनो वाहन चालको से पूछताछ की गई। वाहन चालको द्वारा अवगत कराया कि उनके वाहन यूके-08-सीबी-0180 तथा वाहन सं-यूके-08-सीबी-7564 में कुल 68 घरेलू गैस सिलेण्डर है। टीम ने सभी सिलेण्डरों को नीचे उतरवा कर उनका बजन कराया गया। जिनमें 18 घरेलु गैस सिलेण्डरों का वजन मानक से कम गैस पाई गयी। ऐसे 18 गैस सिलेण्डरों को जब्त कर श्री बालाजी भारत गैस सर्विस, शिवालिक नगर की सुपुर्दगी में दिया गया।
जिला पूर्ति विभाग की टीम ने वाहन चालक विकास कुमार पुत्र इसम सिंह और वाहन चालक नवीन कुमार पुत्र नक्कल सिंह निवासीगण जगजीतपुर कनखल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं गैस एजेंसी स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस कार्यवाही में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देव चन्द, पूर्ति निरीक्षक प्रकाश एवं पूर्ति निरीक्षक अरुण सैनी शामिल रहे।
