तस्कर हरियाणा से शराब का जखिरा लेकर पहुंचे थे ज्वालापुर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गुरूवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना पर दुर्गा चौक के पास से एक संदिग्ध कार को पकड़ा है। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने कार से हरियाणा ब्रांड की 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैं कि पूछताछ के दौरान शराब तस्करों ने शराब कारोबारियों के सम्बंध में कई राज उगले है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर दुर्गा चौक के पास से एक संदिग्ध टोयोटा कार को पकड़ा है। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को कार से हरियाणा ब्रांड की 22 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कार सवार दो तस्करों को दबोचा है। जिनको लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। पूछताछ के दौरान शराब तस्करांे ने अपना नाम अखिल पुत्र राम दिया निवासी ग्राम निन्दाणा महक रोहतक हरियाणा और मोहित पुत्र खुजान सिंह निवासी ग्राम सच्चा खेड़ा नरवाणा जींद हरियाणा बताया है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
