
सड़कें, कॉलोनियां बनी तलाब, घरों व दुकानों में घुसा पानी
दयाल एंक्लेव, शांति विहार, संदेश नगर कॉलोनियों में हुआ भारी नुकसान
घरों व दुकानों में पानी भरने से हुआ लाखों का नुकसान
शहर के कई इलाकों में विद्युत व पेयजल आपूर्ति हुई ठप्प
लोगों ने आखों में रात काट कर गुजारी,,घरों से निकालते रहे पानी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। तीर्थनगरी में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात से जनजीवन पूरी ठप्प हो गया। शहर की सड़कों ने तलाब का रूप ले लिया, वहीं कई कॉलोनियों में बरसाती पानी के निकासी की व्यवस्था ना होे पाने के कारण कॉलोनियां तलाब में तब्दील हो गयी। जिससे लोगों के घरों में पानी भर जाने से लाखों का नुकसान हो गया। मूसलाधार बरसात ने बाजारों में भी भारी तबाही मचाई है, दुकानों व स्टोरांे में बरसाती पानी घुस जाने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जल भराव को देखते हुए विद्युत विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से रात से ही बिजजी की आपूर्ति बंद कर दी। बिजली की आपूर्ति बंद होते ही पानी की पेय जल व्यवस्था की बंद हो गई।
शहर के कई इलाकों में विद्युत व पेयजल आपूर्ति बंद हो जाने से लोगों की रोजना की दिनचार्य बाधित हो गयी। मूसालाधार बरसात में ही लोगों द्वारा घरों व दुकानों से पानी निकालते देखे गये। शहर में जल भराव ने स्थानीय नागारिकों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। जबकि हरिद्वार में कावंड मेला अपने चरम पर है, कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। प्रशासनिक के सामने दो चुनौतियां खड़ी हो गयी है। जिसमें एक तरफ कांवड तो दूसरी ओर शहर में जल भराव। लेकिन प्रशासन दोनों चुनौतियों का सामना कर रहा है। डीएम ने अधीनस्थों को नदियों में जल स्तर बढ़ने व जल भराव के सम्बंध में एतिहातिक कदम उठाते हुए लोगों को राहत पहुंचने के निर्देश दिये है।

बताते चले कि तीर्थनगरी में लगातार मूसलाधार बरसात जारी है, रात भर हुई बरसात ने लोगों की नींद उड़ा दी। विद्युत विभाग ने शहर की सड़कों व कॉलोनियों समेत मलिन बस्तिायों में जल भराव हो जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। मूसलाधार बरसात के चलते कई कॉलोनियों समेत बाजारों व सड़कों ने तलाब का रूप ले लिया। जिसके चलते घरों व दुकानों में पानी भर गया। बताया जा रहा हैं कि कई कॉलोनीवासियोें द्वारा उनके घरों में पानी भर जाने के कारण रात से उन्होंने पानी निकालने का प्रयास किया। लेकिन कॉलोनी में कई-कई फूट जल भराव होने के कारण पानी की निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण लोग बेबस नजर आये। जिन्हांेने पूरी रात खुली आंखों में काट कर गुजारी। दिन निकलते ही शहर के कई इलाकों की सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह ठप्प हो गया।
जिनमें चन्द्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, हिलबाईपास मार्ग हनुमान मन्दिर के पास, आर्यनगर चौक, रोशनाबाद कोर्ट परिसर, जमालपुर कला स्थित दयाल एंक्लेव कॉलोनी, शांति विहार कॉलोनी, संदेश नगर कॉलोनी, वन विभाग स्थित हिलबाई पास मार्ग, मोती बाजार, राम घाट बाजार, विष्णु घाट बाजार, बड़ा बाजार आदि इलाकों में जल भराव होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। तीर्थनगरी में दोपहर को बरसात रूकने और सड़कों पर जलभराव कम होने के बाद विद्युत व पेयजल आपूर्ति बहाल की गयी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सास ली।