
शदाणी दरबार आश्रम में आयोजित वार्षिक उत्सव में हुआ शामिल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पाकिस्तानी हिन्दूओं का एक जत्था भोपतवाला क्षेत्र स्थित शदाणी दरबार आश्रम पहुंचा। जहां पर उन्होंने गंगा स्नान कर वार्षिक उत्सव में शामिल होकर पूजा अर्चना की। पाकिस्तानी हिन्दू जत्था करीब एक माह के धार्मिक वीजे पर भारत पहुंचा है। जोकि छत्तीसगढ रायपुर के मुख्य शदाणी दरबार होते हुए बीती रात हरिद्वार पहुंचा है। जत्था तीन दिन हरिद्वार रूकने के पश्चात वापस पाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएगा। बताते चले कि भोपतवाला स्थित शदाणी दरबार में हर साल वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए प्रति वर्ष पाकिस्तान हिन्दूओं का जत्था धार्मिक वीजे पर यहां पहुंचता रहा है। जिनके लिए शदाणी दरबार आश्रम काफी महत्व रखता है। इसी क्रम में बीती शाम 216 लोगों को जत्था पाकिस्तान से धार्मिक वीजे पर हरिद्वार पहुंचा है। जोकि गंगा स्नान करते हुए उक्त आश्रम में पूजा अर्चना करेगें और फिर 23 अप्रैल को यहां से पाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएगा। बताया जा रहा हैं कि पाकिस्तान का हिन्दूओं का जत्था अटारी वार्डर से होते हुए भारत पहुंचा हैं और इसी मार्ग से वापस भी लौटेगें। पाकिस्तानी हिन्दूओं के जत्थे में पुरूष, महिलाए व बच्चे शामिल है।