आरोपियों से चोरी के तीन मोबाइल बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिड़कुल पुलिस के अनुसार रोशनपुरी रावली महदूद निवासी हिमांशु गुप्ता पुत्र लेखराज गुप्ता ने गुरूवार को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसके घर में घुसकर किसी ने तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने गणेश धर्म कांटा रावली महदूद के पास से तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्रतार किया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से क्षेत्र से चोेरी किये गये तीन मोबाइल बरामद किये। पुलिस तीनों युवकों को पकड कर थाने लाया गया।
जहां पर पूछताछ के दौरान युवकों ने अपना नाम निखिल कुमार पुत्र अखिलेश, विकास पुत्र हरपाल निवासीगण रावली महदूद सिडकुल और राहुल पुत्र मनोज निवासी नगीना बिजनौर यूपी बताते हुए तीनों मोबाइल हिमांशु गुप्ता के घर से चोरी करने बात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
