
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया छुरा बरामद
मृतक की हत्या महिला को लेकर की गयी
मुकेश वर्मा/ लीना बनौधा
हरिद्वार। तीन दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने व्यक्ति की हत्या महिला को लेकर किये जाने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताते चले कि 01 जुलाई को रोडीबेलवाला मैदान स्थित झोपडी में लहुलुहान व्यक्ति उम्र करीब 45 वर्ष का शव मिला था। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छुरा घोपकर हत्या करने का खुलासा होने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी। हत्या की जांच कर रहे कोतवाली नगर एसएसआई जगमोहन रमोला ने घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक को क्षेत्र में महेन्द्र के नाम से जानते थे, जोकि कई वर्षो से झोपडी डालकर रोडीबेलवाला क्षेत्र में रह रहा था। जांच अधिकारी जगमोहन रमोला को हत्या के सम्बंध् में अहम जानकारी हाथ लगी कि घटना की रात को पास की झोपडी डाल कर रहने वाले युवक अर्जुन उर्फ मिथुन पुत्र राम सिंह के साथ पास की ही झोपडी में रहने वाली महिला को लेकर झगडा हुआ था। और अर्जुन ने छुरा घोपकर हत्या कर दी थी। इस जानकारी के बाद पुलिस अब आरोपी अर्जुन की तलाश में जुट गयी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी अर्जुन उर्फ मिथुन को बैरागी कैम्प स्थित ठोकर नम्बर 10 से गिरफ्रतार कर लिया और उसकी निशान देही से हत्या इस्तेमाल छुरा भी पास की झाडियों से बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने बताया कि उसको पास की ही झोपडी में रहने वाली महिला रागिनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महेन्द्र भी रागिनी को रिझाने में लगा था और उसको भगा ले जाने की प्रयास कर रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर उसके द्वारा महेन्द्र को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर घटना की रात को वह महेन्द्र को रागिनी से दूर रहने के लिए समझाने के लिए गया था। इसी दौरान दोनों के बीच झगडा हो गया और उसने महेन्द्र छुरा घोपकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार तीन दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्रतार कर लिया है। जिसकी निशानदेही से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल छुरा भी बरामद कर लिया है।