दबोचे आरोपियों में अनुभाग अधिकारी भी शामिल
कई महत्वपूर्ण जानकारी एसआईटी से की साक्षा
सात लाख, विभिन्न बैंकों के ब्लैक चैक व मोबाइल बरामद
एसआईटी ने कराया था कनखल थाने में 9 लोगों पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। यूकेपीएससी द्वारा आयोजित एई/जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के एसआईटी ने अनुभाग अधिकारी समेत तीन को गिरफ्रतार कर लिया। एसआईटी टीम ने आरोपियों के पास से सात लाख, विभिन्न बैंकों के ब्लैक चैक व मोबाइल बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घोटले के सम्बंध में अहम जानकारी साक्षा की है। टीम ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसआईटी की एई/जेई पेपर लीक प्रकरण की जांच जारी है। इस बात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड लोेक सेवा आयोग द्वारा एई/जेई भर्ती परीक्षा वर्ष 2021-22 के पेपर में गड़बड़ी होने की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी हरिद्वार द्वारा मामले की जांच की गयी थी। एसआईटी ने जांच में एई/जेई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला पकड़ा था। एसआईटी ने जांच के दौरान एई/जेई पेपर लीक करने के मामले में नौ लोगों के नाम प्रकाश में आये थे। जिनके खिलाफ एसआईटी ने कनखल थाने में 03 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था।
एसएसपी ने बताया कि जिसपर कार्यवाही करते हुए एसआईटी टीम ने शनिवार को तीन आरोपियों अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार पुत्र वैध्यनाथ भगत निवासी मौहल्ला शिवपुरी थाना व जिला सहरसा बिहार हाल पता भागीरथ आवासीय कालोनी लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड कनखल हरिद्वार, नितिन चौहान पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट मंगलौर जनपद हरिद्वार और सुनील सैनी पुत्र ज्ञानचन्द सैनी निवासी पुर्वावाला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को गिरफ्रतार किया है। टीम ने आरोपियों से कुल सात लाख की नगदी, विभिन्न बैंकों के ब्लैक चैक व मोबाइल बरामद किये है।
उन्होंने बताया कि दबोचे गये आरोपियों से पूछताछ में पता चला हैं कि संजीव कुमार द्वारा पूर्व में गिरफतार आरोपी संजीव चतुर्वेदी से एई/जेई पेपर लीक किये जाने के लिए 28 लाख रुपये लिए थे। वहीं नितिन व सुनील द्वारा भी कई अभ्यर्थियों को एकत्रित कर इसमें मुनाफा कमाया था। एसआईटी टीम की जांच अभी जारी है।
