कार्यालय से चोरी किया गया सामान बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोरियर कार्यालय में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने कार्यालय से चोरी किया गया सामान व नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि कोरियर कार्यालय स्वामी अनिल कुमार निवासी कपूर बिल्डिंग रेलवे रोड़ ज्वालापुर ने 08 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसको पुराना रानीपुर मोड़ पर कोरियर का कार्यालय है। अज्ञात द्वारा उसके कार्यालय से पर्स जिसमंे नगदी व जरूरी कागजात मौजूद थे और 03 बॉक्स कोरियर चोरी कर ले गया। जिसकी काफी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लग सका।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कोरियर कार्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोर की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर टिबड़ी अंडरपास के पास से आरोपी को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी विजय पार्क गली नम्बर 10 मौजपुर जाफराबाद दिल्ली बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
