
मेयर अनिता शर्मा अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभा पा रही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि शहर की बिगड़ती व्यवस्था के लिए मेयर पति जिम्मेदार है। उनकी औछी मानसिकता और सोच के कारण वह मेयर को निगम में काम करने नहीं दे रहे है। जिन्होंने नगर निगम को अपनी राजनीति का अखाडा बना दिया है। जिस तरिके से नौटकी कर मेयर पति अशोक शर्मा ने अपना सिर मण्डवा कर मंत्री जी को शहर के लिए दोषी ठहरा रहे है। जबकि वास्तव में मेयर पति दोषी है। विकास तिवारी आज जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उनको वोट देकर मेयर बनाया था आज मेयर अनिता शर्मा अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभा पा रही है। जिसकारण वह अपनी खामियों को छुपाने के लिए शहरी विकास मंत्री को दोषी ठहरा रही है। भाजपा के पार्षद कई बार अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं कि वह शहर हित में काम करे। जिसमें सभी भाजपा पार्षद उनके साथ खडे है। लेकिन मेयर काम तब करे ना जब उनके पति उनको काम करने दे। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर पति अपनी राजनीति इक्छा पूर्ति के चलते काम नहीं करने दे रहे है। जिस तरह मेयर पति नगर निगम के विकास कार्यो को बाधित कर रहे है, वह शहर हित में ठीक नहीं है। जो नये वार्ड जुडे है उनको लेकर भी उनके पास कोई विजन नहीं है। वार्डो में सफाई व्यवस्था नहीं है, सभी वार्ड अंधकार में डूबे हुए है। लेकिन मेयर व उनके पति को इस बात से कोई लेना देना नहीं है। मेयर पति अशोक शर्मा को इस तरह की नौंटकी छोड कर सकारात्मक सोच के साथ मिलकर काम करना चाहिए। और शहर के विकास में योगदान देते हुए कार्य करना चाहिए। विकास तिवारी ने पार्षदों को तोडफोड की राजनीति का खण्डन करते हुए कहा कि जितने भी पार्षद भाजपा परिवार में शामिल हुए है। उनके क्षेत्रा की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ वोट देकर क्षेत्र के विकास के लिए निगम में भेजा था। मेयर के साथ रहकर वह क्षेत्रा की जनता के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे थे। जिसकारण वह स्वच्छा से भाजपा परिवार का हिस्सा बनकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने के लिए भाजपा परिवार से जुडे है। भाजपा नगर निगम के 60 वार्डो के विकास के प्रति गम्भीर है। मेयर पति को शहर के विकास के लिए मेयर को काम करने देना चाहिए। मेयर को सभी वार्डो को लेकर एक विकास की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए और रचनात्मक कदम उठाते हुए कार्य करना चाहिए। जिसमें सभी पार्षद उनके साथ खडे है। प्रेसवार्ता के दौरान देवेन्द्र मनवाल, कामनी सडाना, विकास कुमार, सचिन अग्रवाल, नेपाल सिंह और विक्की कोरी आदि मौजूद थे।