पीडित परिवार ने लगाया परिचित पर हत्या का आरोप
शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा
पुलिस मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कर रही प्रतीक्षा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गैस प्लांट चौकी के पीछे नाले में मिले महिला के शव की पहचान सहारनपुर निवासी कृष्णा के तौर पर हुई है। मृतका अपनी चार बेटियों के साथ सिडकुल क्षेत्र ब्रहा्रपुरी में किराये पर रहकर फैक्ट्री में काम करती थी। मृतका सोमवार की रात से फैक्ट्री से वापस घर नहीं लौटी थी। बेटी ने मौसा के साथ तलाश के दौरान मिली सूचना पर कोतवाली रानीपुर पहुंचकर मृतका की पहचान अपनी मां के रूप में की है। पीडित परिवार ने परिचित पर हत्या का आरोप पर लगाया है। लेकिन अभी तक पीडित परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतिक्षा कर रही है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गैस प्लांट चौकी के पीछे नाले में मिले महिला के शव की पहचान कृष्णा पत्नी वीर सिंह उम्र 35 वर्ष मूल निवासी कुडलीखेड़ा चांदचक बिहारीगढ सहारनपुर यूपी हाल ब्रहा्रपुरी सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। पीडित परिवार परिचित पर हत्या का आरोप लगा रहा है। लेकिन पीडित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की प्रतीक्षा कर रही है।
बताते चले कि कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सूचना पर मंगलवार को गैस प्लांट चौकी परिसर के फैमिली क्वार्टर के पीछे नाले में एक महिला का शव बरामद किया था। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह और क्राइम एसपी श्रीमती रेखा यादव ने भी मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों को मृतका की पहचान व मौत की सही कारणों का पता लगाने के निर्देश दिये थे। पुलिस ने मृतका के पास से एक बादामी कलर का पर्स बरामद किया था, जिसमें एक सैमसंग मोबाइल व एक कम्पनी का जॉब कार्ड जिसपर कृष्णा नाम अंकित मिला था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए मृतका की पहचान के प्रयास तेज कर दिये है। पुलिस मिले मोबाइल से डेटा निकाल कर उसको खंगालने तथा मिले कम्पनी के जॉब कार्ड के जरिये मृतका की पहचान लगाने में जुटीं थी।
मृतका के बेटे मोनू नेे बताया कि उनकी मां सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करने के लिए गयी थी, लेकिन निर्धारित वक्त पर घर वापस ना लौटने पर उसकी तलाश करते हुए मां की गुमशुदगी दर्ज उसकी बहन मोनिका मौसा धर्मेन्द्र के साथ सिडकुल थाने गयी थी। इसी दौरान उनको मालूम हुआ कि एक महिला का शव रानीपुर क्षेत्र से पुलिस ने नाले से बरामद किया है। पीडित बेटी मोनिका ने मौसा धर्मेन्द्र के साथ कोतवाली रानीपुर पहुंचकर फोटो के आधार पर मृतका की पहचान अपनी मां कृष्णा पत्नी वीर सिंह उम्र 35 वर्ष मूल निवासी कुडलीखेड़ा चांदचक बिहारीगढ सहारनपुर यूपी हाल ब्रहा्रपुरी सिडकुल हरिद्वार के रूप में की। पीडित परिवार ने मां की हत्या का आरोप एक परिचित पर लगाया है। लेकिन पुलिस मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है।
