मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि हरिद्वार शहर में विदेशी बैंकों द्वारा वित पोषित डीप सीवर लाईन डालने का कार्य पिछले वर्ष से पूरे शहर में उत्तराखंड पेयजल निगम गंगा द्वारा किसी रिकवरी एण्ड के द्वारा कराया जा रहा है। आरोप हैं कि जिसमें जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
संजय त्रिवाल ने आरोप लगाया कि आज एक नया कारनामा देखने को मिला जिसमें अंग्रेजों के समय का डाट वाला नाला जोकि भूरे की खोल से मनसा देवी (उड़न खटोला) नीचे से होते हुए प्रवेश द्वार सामने निकलता है को सीवर लाईन डालने वाले के द्वारा तोड़ दिया गया तथा उसका नवनिर्माण करे बिना ही मिट्टी डाल कर भर दिया गया है। जिस कारण आज वहां मुख्य सड़क में एक कुएं के आकार का गहरा गड्ढा बन गया है
जिसको लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संजय त्रिवाल ने कहा कि आज बड़े दुःख का विषय है कि चारधाम यात्रा शुरू होने में एक सप्ताह ही बाकी है, लेकिन कार्यदायी संस्था का कार्य करने की रफ्तार बहुत धीमी है। आरोप लगाया कि कार्य मानकों के विरुद्ध हो रहे हैं आज उसका उदाहरण मनसा देवी रोपवे के सामने डाट वाले नाले को तोड़ दिया गया है। जिसमें वहां पर बहुत बड़ा कुआं बन गया अपनी इसी कमी को छुपाने के लिए कार्यवाही संस्था द्वारा गड्ढे को बिना किसी मरम्मत के मिट्टी डाल कर भर दिया गया है जोकि किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है।
इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू ने कहां कि आज बड़े-बड़े अधिकारी केवल वातानुकूलित कमरे में बैठकर अपने आर्थिक लाभ कमा रहे हैं, इनके द्वारा बिना टेक्निकल हैण्ड के कार्य करा रहे अभी आप जन मानस का आक्रोश उन्हें न झेलना पड़े केवल गरीब जनता का सामना करते हैं।
प्रदर्शन के दौरान गुजरात से आए यात्री जितेंद्र कामेश्वर भाई ने भी कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए तथा हरिद्वार की सड़कों की दशा पर प्रदेश सरकार आडे हाथ लिया। प्रदर्शन के दौरान कल्लू पहलवान, गोपी जाटव, गगन गुगनानी, सुमित कुमार, सुरेश शाह, विशु शर्मा, विकास कुमार, रिंकू सिंह उपस्थित रहे।
