तीनों परिसरों में कर्मचारियों ने किया 2 घंटे का कार्य बहिष्कार
अनूप कुमार/अर्क शर्मा
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व 01 अप्रैल को स्थगित किये आंदोलन को पुनः आज शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के बैनर तले विश्वविद्यालय के तीनों मुख्य परिसरो (ऋषिकुल, गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज हरिद्वार, मुख्य परिसर एवं प्रशासनिक भवन हर्रावाला देहरादून) के कार्मिकों द्वारा प्रथम दिवस जिसमें 2 घंटे 10- 12 बजे तक का कार्य बहिष्कार किया गया।
ऋषिकुल परिसर में कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती आनंदी शर्मा तथा संचालन मोहित मनोचा व चंद्रप्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। गुरुकुल परिसर नाथी राम की अध्यक्षता व रमेश पंथ ने संचालन तथा मुख्य परिसर में विवेक तिवारी द्वारा आंदोलन को संचालित किया गया। जिसमें कार्मिकों ने अपनी पूर्ण सहभागिता दी। आंदोलन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिला मंत्री राकेश भवर ने ऋषिकुल परिसर में उपस्थित होकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
