44 मरीजों की एलाइजा जांच में 22 मरीजों को डेंगू निकला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जनपद में शनिवार को डेंगू के 22 ओर मरीज मिले हैं, जिनको मिलाकर अब जनपद हरिद्वार में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ कर 125 तक पहुंच गयी है। शनिवार को मिले नये 22 डेंगू के मरीजों में नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र के मोती बाजार हरिद्वार में 01 मिला है। जबकि नगर निगम रूड़की क्षेत्र में 07 डेंगू के मरीज मिले है। जिनमें इन्द्रा विहार में 02, काशीपुरी में 01, आवास विकास में 01, सीविल लाइन में 02, सुहारा में 01 मिला है।
वहीं नगर पालिका लक्सर मेें 09 डेंगू के मरीज मिले है। जिनमें लक्सर में 08 और शिवपुरी में 01 मिला है। ब्लॉक बहादराबाद के पथरी में 01, ब्लॉक नारसन क्षेत्र के नगला में 01 और कुंडा में 01 मिला है। ब्लॉक लक्सर क्षेत्र के दुर्गापुर में 01 और शीदाबाद में 01 मिला है। जिनको मिला कर जनपद मंे कुल 22 नये डेंगू के मरीज मिले है।
जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि रैपिड जांच में डेंगू पॉजीटिव मिले 44 मरीजों की एलाइजा जांच में 22 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनको मिलाकर अब तक जनपद हरिद्वार में डेंगू के मरीजांे की संख्या बढकर 125 तक पहुंच चुकी है।
