मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार की उपनगरी कनखल स्थित श्री योग अभ्यास आश्रम सन्यास मार्ग में योगेश्वर प्रभु श्रीरामलालजी का तीन दिवसीय अवतरण दिवस बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालूगण समारोह में भाग लेकर महाप्रभु जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
श्री योगाभ्यास आश्रम कनखल में मिशन की प्रमुख योगाचार्या डॉ दमयंती व श्री विजय ढींगरा जी ने ट्रस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रेरणादायक महाप्रभु श्री रामलाल जी,योगेश्वर श्री मुलाकराज जी सतगुरु देव प्रभु श्री देवी दयाल जी के आशीर्वाद से दस दिवसीय निशुल्क योग शिविर भी लगाया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर अनुभवी योगाचार्य द्वारा योग के विषय में विस्तृत जानकारी और लाभ प्राप्त किया। योग शिविर के माध्यम से साधक अनुभवी योगचार्याे द्वारा प्राणायाम तथा योग विषय पर विस्तृत जानकारी और यौगिक क्रियाओं द्वारा अपने मन और तन तथा योग द्वारा बीमारियों के निदान हेतु साधक संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया शिविर के माध्यम से मानव जीवन में होने वाले रोगों और योग के माध्यम से उनका किस प्रकार बिना दवा के उपचार किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अनुभवी योगाचार्य द्वारा दी गई है।
योग शिविर में मनुष्य अपने तन और मन को किस प्रकार स्वस्थ रख सकता है, ध्यान योग तथा आध्यात्मिक योग द्वारा प्रभु चिंतन कर जीवन को आत्मसाध कर सकता है, योगिक क्रियाओं द्वारा आम प्रचलन में चल रही बीमारियां शुगर, ब्लड प्रेशर, साइटिका, माइग्रेन, नेत्र विकार व पेट संबंधी रोगों की रोकथाम की जा सकती है। जलनैती तथा वमन क्रियाओं द्वारा सिरदर्द व जुकाम संबंधी और पेट रोगों का उपचार संभव है। प्राणायाम,ध्यान योग व आध्यात्मिक योग द्वारा मानसिक बीमारियों से होने वाले दुष्प्रभाव से निजात पा सकता है। साघक आश्रम में नियमित होने वाली योग कक्षाओं के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
योगेश्वर प्रभु श्री रामलाल जी के ष्अवतरण दिवस अवसर पर 24, 25 व 26 मार्च को आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आश्रम में प्रभु प्रार्थना, गुरु स्तुति, महाप्रभु जी की आरती प्रभु तिलक व प्रवचन के साथ दिव्य रामायण पाठ, भजन, कीर्तन, सत्संग उपरांत गुरु प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 26 मार्च को प्रातः 10रू00 बजे योगेश्वर प्रभु श्री रामलाल जी की शोभायात्रा बैंड बाजे और झांकियां के साथ बड़ी धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। जिसमें आश्रम के ट्रस्टी गण व योग साधकों तथा श्रद्धालु गणों का विशेष सहयोग रहेगा।
