हरिद्वार नगर आयुक्त वरुण चौधरी, दयानंद सरस्वती महाप्रबंधक जीएमवीएन बने
मुकेश वर्मा
देहरादून। उत्तराखंड शासन की ओर से प्रदेश में बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें 17 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के साथ एक आईआरटीएस अधिकारी शामिल है। वरुण चौधरी को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार और दयानंद सरस्वती को महाप्रबंधक जीएमवीएन बनाया गया है।

उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट में अभिनव शाह को सीडीओ चमोली, नंदन कुमार को सीडीओ पिथौरागढ़, मनोज गोयल अपर सचिव ग्राम्य विकास, आईएएस संदीप तिवारी को एमडी केएमवीएन, वरुण चौधरी नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार, अभिनव शाह को सीडीओ चमोली, नंदन कुमार को सीडीओ पिथौरागढ़, दीपक सैनी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी, वरुणा अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा, आईएएस अनामिका डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, आशीष कुमार मिश्रा डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़।

वहीं पीसीएस अशोक पांडेय सीडीओ नैनीताल, एलएन मिश्र अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय, श्याम सिंह मीणा अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, वीर सिंह बुदियाल अपर नगर आयुक्त देहरादून, अनिल गर्ब्याल महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम, दयानंद सरस्वती महाप्रबंधक जीएमवीएन, भवान सिंह चलाल निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर, राजकुमार पांडेय डिप्टी कलेक्टर चमोली, रविंद्र कुमार जुवांठा डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, अनिल शुक्ला डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग और स्मृता परमार उप सचिव सूचना आय़ोग देहरादून बनाई गई है।
